Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मरीज,जानिए राज्यों के हाल

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित हैं और इन चार राज्यों में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2,24,132 है जो देशभर में अब तक इस वायरस से संक्रमित कुल आबादी का 65.33 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,667 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,091 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 9,900 लोगों की मौत हुई है तथा 180,013 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 153,178 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए….मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….8………….33……….0………..41

आंध्र प्रदेश ………………….3052………3316……..88…….6456

अरुणाचल प्रदेश ……………….84…………..7………..0………..91

असम …………………………1984…….2166…………8……4158

बिहार …………………………2201…….4409………..40……6650

चंडीगढ़……………….. ………..52……….296…………6……..354

छत्तीसगढ़…………….. ……….858……….890…………8……1756

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………31…………..5…………0……….36

दिल्ली…………………….. ..25002…….16427……1400…..42829

गोवा………………………. ……507………….85………..0……….592

गुजरात………………….. ……5886……..16664…..1505……24055

हरियाणा………………………..4057……….3565……..100………7722

हिमाचल प्रदेश…………. ………195…………353………8…………556

जम्मू- कश्मीर………………….2554………2604…….62……….5220

झारखंड………………… ………850…………905………8……….1763

कर्नाटक………………. ………2989……….4135……..89……..7213

केरल……………….. ………..1348………..1175……..20………2543

लद्दाख……………………………472…………..82……….1………..555

मध्य प्रदेश …………. ……….2567………..7903……465…….10935

महाराष्ट्र…………….. ………50567………56049….4128…..110744

मणिपुर……………….. ………..339……………151……….0……….490

मेघालय……………… ………….18…………….25………..1…………44

मिजोरम………………. ……….116………………1…………0………..117

नागालैंड……………… …………85…………….92…………0……….177

ओडिशा……………….. ……..1190………..2854………..11……..4055

पुडुचेरी………………….. ………102…………….95…………5……….202

पंजाब…………………… ……..753…………2443……….71……..3267

राजस्थान……………… ……..2895…………9785……..301……12981

सिक्किम……………… …………64………………4………….0…………68

तमिलनाडु…………….. …..20681……….25344……….479……46504

तेलंगाना………………… ……2240…………2766……….187……..5193

त्रिपुरा…………………. ……….652…………..433 …………..1………1086

उत्तराखंड………….. ………….632………….1189…………24………1845

उत्तर प्रदेश…………. ………..4948…………8268……….399……13615

पश्चिम बंगाल……….. ……….5515………..5494 ……….485……11494

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले………… …….7684…………….0……………0……..7684

कुल …………………………153178…….180013……..9900….343091