Breaking News

नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता के कार्य का किया निरीक्षण 

लखनऊ, आजादी 75अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा चलाये गये ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय‘‘ अभियान के अन्तर्गत आज शहजहां पुर के नगर आयुक्त संतोष शर्मा द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई मित्रों द्वारा किये जा रहे स्वच्छता के कार्य का निरीक्षण किया गया।