Breaking News

यूपी में करंट की चपेट में आने से सपा जिलाध्यक्ष के भतीजे की मौत

सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर के लंभुआ क्षेत्र में सनई रामपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव के भतीजे की शुक्रवार को विद्यु करंट की चपेट में आकर मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लंभुआ क्षेत्र के सनई रामपुर निवासी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के चचेरे भाई हरीराम यादव का पुत्र विजय कुमार यादव (34) शुक्रवार को दिन में करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सी.एच.सी. लंभुआ लाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक युवक के शव को घर लेकर चले गए।