फिर आपस में लड़े जवान, एक अधिकारी समेत कई लोगो की मौत…

रांची, चुनाव ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से रांची आए जवान आपस में लड़ गए जिसमें चार जवानों की मौत हो गई। ये चारों मौत दो अलग-अलग मामलों में हुई है  वहीं, इस घटना में चार जवान घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले जवान की पहचान दीपेंद्र यादव के रूप में हुई है। यादव पर एक पहरेदार ने गोलीबारी कर काबू पा लिया।

दरअसल, सोमवार को चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला के उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। जिसके बाद जवानों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आमिर खान की बेटी का लेटेस्ट हॉट फोटो शूट का अनोखा अंदाज 

सपना चौधरी ने घूंघट की आड़ में लगाएं जबरदस्त ठुमके

इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों, असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांस्टेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को रात 12 बजे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में ही चल रहा है।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए लापता,लगे पोस्टर……

ये मोबाईल कंपनियां, एक दिसंबर से बढ़ायेगें टैरिफ

वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज के एक जवान ने छुट्टी के विवाद में अपने एक अफसर पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी जान ले ली। बाद में जवान ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय कंपनी कमांडर ने जवान विक्रम के खिलाफ अनुशासनहीनता और अत्यधिक शराब सेवन की शिकायत की थी, जिस पर जांच जारी थी। इसके बाद से ही दोनों में तनाव चल रहा था।

Related Articles

Back to top button