कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता बने महाराष्ट्र के नए अध्यक्ष

नयी दिल्ली,  कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर उनके सहयोग के लिए छह कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री पटोले के साथ छह कार्यकारी अध्यक्ष तथा दस उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे बालासाहेब थोराट तथा सभी कार्यकारी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के काम की प्रशंसा की है।

पार्टी ने श्री पटोले को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता शिवाजी राव मोगे, बसवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास हंडोरे तथा कु प्रणति सुशील कुमार शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश में दस नये उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।