बच्चों की मदद के लिये आगे आयी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा , की ये अपील ?

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस की जंग में कमजोर बच्चों की मदद के लिये आयी हैं।

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। बॉलीवुड के कई सितारे देश को इस संकट की घड़ी से बाहर निकालने के लिए आगे आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा पीएम केयर्स फंड सहित अन्य संस्थाओं की आर्थिक मदद करने के बाद एक बार फिर मदद के लिए आगे आई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है। प्रियंका ने कमजोर बच्चों पर कोरोना के प्रभाव पर चिंता जाहिर की है और अन्य लोगों से भी इस दिशा में मदद की अपील की है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 का प्रभाव हो रहा है, यह देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब खाने की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित करना होगा और यह हम पर है।”

प्रियंका चोपड़ा ने एक लिंक शेयर करते हुए लोगों से डोनेशन की अपील की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।”

Related Articles

Back to top button