Breaking News

14 साल बाद इस सिंगर का सोलो एल्बम केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में नई म्यूजिक एल्बम की गई लॉन्च

नई दिल्ली, फेमस सिंगर मोहित चौहान की ‘मुसाफिर’ म्यूजिक एल्बम को लॉन्च किया गया है। इस एलबम को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में रिलीज किया गया है।
14 साल बाद सिंगर मोहित चौहान ने एक नया म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। साथ ही मोहित ने अपना पहला गाना रिलीज किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे

आपको बता दें इंडो मंगोलिया म्यूजिक क्लोब्रेशन में यह एल्बम बनाया गया है। वहीं, इस एलबम के पहले गाने ‘दूर’ को भी रिलीज़ कर दिया गया है, सिंगर मोहित चौहान ने बताया कि इस एल्बम में कुल 6 गाने होंगे। गाने की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की गई है।

लंबे अर्से बाद सोलो एल्बम-
सिंगर मोहित चौहान ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 14 साल बाद मेरा सोलो एल्बम आ रहा है, इसमें हिंदी और कुछ गाने मंगोलियन में क्लोब्रेट करके तैयार किया गया है। भारत का मंगोलिया के साथ बहुत पुराने रिश्ता हैं। मंगोलिया में भी आज नया साल मनाया जा रहा है आज इस खास मौके पर पहला गाना ‘दूर’ रिलीज हो रहा है। सिंगर ने आगे कहा कि सबसे पहले मंगोलिया किरेन रिजिजू के साथ जाना हुआ था, वहां के कल्चर को जाना, म्यूजिशियन से मुलाकात की। उसके बाद मुझे महसूस हुआ कि मंगोलिया का भी कल्चर बहुत पुराना है। मंगोलियन साउंड में पहली बार हिंदी गीत लोगों को मिलेगा। यह भी एक ऐतिहासिक है।

म्यूजिक के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने का प्रयास-
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मंगोलिया एक प्राचीन देश है, हमारे देश में बहुत सारे लोगों को नहीं पता होगा कि आध्यात्मिक रूप से भी भारत और मंगोलिया के बीच घनिष्ठ रिश्ता है और मंगोलिया एक बौद्ध राष्ट्र है और वहां पर बौद्ध धर्म को ही लोग मानते हैं। बौद्ध धर्म भारत से वहां गया है इसलिए वहां के लोग भारत को धार्मिक गुरु मानते हैं। सिंगर मोहित चौहान ने म्यूजिक के माध्यम से दोनों देशों को जोड़ने के लिए प्रयास किया और वहां के कलाकारों के साथ मिलकर म्यूजिक के साथ भी तालमेल करके एल्बम बनाया है। म्यूजिक के माध्यम से भारत और मंगोलिया को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया है। इस मधुर संबंध को बरकरार रखने के लिए संगीत महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी।

https://www.instagram.com/reel/C3M2SPJuXAI/?igsh=MTBteW9wbjlhYmtlZw==

सदियों से है पुराने रिश्ते-
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत और मंगोलिया के खून के रिश्ते हैं, सदियों पुराने रिश्ते हैं। बीच में बहुत सारे अलग-अलग देश आ गए हैं। भारतीय सभ्यता ही दूर तक फैली हुई थी। गाना देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि हिमाचल में शूट किया गया है या मंगोलिया में।

रिपोर्टर-आभा यादव