Breaking News

यूपी मे तबादलों का दौर जारी, अब आईएएस अफसरों की बारी, देखिये ट्रांसफर लिस्ट

लखनऊ, यूपी मे तबादलों का दौर जारी है। पीसीएस अफसरों के तबादलों के बाद अब आईएएस अफसरों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह ही आईपीएस अफसरों के तबादले किये गये थे।

यूपी में 11 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। रंजन कुमार  कमिशनर लखनऊ के पद से हटाकर नगर विकास विभाग के सचिव बनाए गए हैं। वहीं  रौशन जैकब को आयुक्त, लखनऊ मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। विशेष सचिव, नगर विकास विभाग इंद्र मणि त्रिपाठी LDA के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ बनाए गए हैं , वहीं  नगर आयुक्त लखनऊ अजय कुमार द्विवेदी ADA के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

राजेंद्र पेसिया, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग , संजय कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर अक्षय त्रिपाठी, विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग  , गिरिजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग कुलदीप मीणा बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी और वंदना त्रिपाठी को नोएडा का विशेष कार्यधिकारी बनाया गया है। जारी ट्रांसफर सूची इस प्रकार है-