Breaking News

यमुना में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के कसारी निवासी सूरज सिंह (22) और धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी रजनीश जायसवाल (22) सुबह नैनी क्षेत्र में जाॅगिंग करने गये थे। काफी देर तक जाॅगिंग करने के बाद उन्होने नहाने की योजना बनायी।

उन्होने बताया कि नहाने के लिए दोनो दोस्त अरैल घाट पर गये थे। कटान होने के कारण वह यमुना नदी के किनारे पहुंचते ही फिसल कर नदी में गिर गये और डूब गये। पुलिस ने गोताखोर की मदद से काफी देर बाद दोनो के शव यमुना नदी से बाहर निकाला।