Breaking News

यूपी विधानसभा उपचुनाव में, दो दलों की महिला कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट

कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में साेमवार को मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी  और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को शांत कराया लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर भाजपा की महिला और पुरुषों कार्यकर्ताओं ने मिलकर कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं को मारा पीटा।

बछड़ी देगी गाय से ढाई गुना अधिक दूध, नई तकनीक हुई विकसित…..

मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत बर्रा-4 के बूथ के बाहर कांग्रेस के बस्ते पर एनएसयूआई की कार्यकर्ता बिट्टू और सोनिया बैठी थीं। उन्होने बूथ के अंदर जा रही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को रोका। इस बात को लेकर दोनो पक्षो में बहस शुरू हो गयी जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी।

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

बूथ पर दोनों कार्यकर्ताओं के बीच हो रहे झगड़े की जानकारी होते ही गोविंद नगर सीओ पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मामले की जानकारी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर भी बूथ पर पहुंच और कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी के बाद निर्वाचन अफसरों से भी बातचीत की लेकिन कोई संतुष्ट जवाब न मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी खासा नाराज नजर आई।

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ देख कर बौखलाये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की लेकिन पुलिस ने भी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। घटना की जानकारी जिलाधिकारी को दी गयी लेकिन वह भी मौन साध गये। अब आप खुद देख सकते हैं कि जब मैं खुद मौके पर पहुंची तो डीएम साहब आए। उन्होंनेे कहा इसकी लिखित शिकायत में निर्वाचन आयोग से करूंगी और साथ ही साथ कार्रवाई की मांग करूंगी।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….