यूपी : मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिये किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

लखनऊ, यूपी मे नवगठित योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसकी घोषणा सोमवार शाम को की गई है।

 यूपी में बहुप्रतीक्षित योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह विभाग रखा है। वहीं,  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास और दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। 

 वहीं वरिष्ठ मंत्रियों में सुरेश खन्ना को वित्त और संसदीय कार्य, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, जितिन प्रसाद  को सार्वजनिक निर्माण विभाग, एके शर्मा को नगर विकास और चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। आगरा ग्रामीण से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट योगेंद्र उपाध्याय को तीन विभागों की जिम्मेदारी मिली है। वह उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं एमएलसी धर्मवीर प्रजापति के पास कारागार और होमगार्ड्स विभाग रहेगा। यूपी के मंत्रिमंडल में धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ftyufyuf