Breaking News

कर्नाटक मे वोटिंग जारी, सरकार बचाने के लिये बीजेपी को जितनी होंगी इतनी सीटें ?

नई दिल्ली, कर्नाटक की 15 विधासनभा सीटों पर उप-चुनाव जारी है।

कर्नाटक  विधानसभा की 15 सीटों पर उप-चुनाव  के लिए वोटिंग गुरूवार की सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू

हो गई है।

उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा।

कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद खाली हुई सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है।

आज जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा है।

अयोग्य करार दिए गए 13 विधायकों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

उपचुनाव लड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से इजाजत मिलने के बाद पिछले महीने वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

इन उपचुनाव में कुल 165 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 156 पुरुष और नौ महिलाएं हैं।

भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों (जिन पर

उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है।

अब भी मास्की और आरआर नगर सीटें खाली रहेंगी।