Breaking News

यादव महासभा के नव नियुक्त अध्यक्ष, आज करेंगे प्रेस-वार्ता

लखनऊ, यादव समाज के सबसे बड़े सामाजिक संगठन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने उत्तर प्रदेश मे नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  आज 2 जनवरी को प्रेस-वार्ता करेंगे।

पिछले 22 वर्षों से, जयप्रकाश यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे। 10 दिन पूर्व ही यादव महासभा द्वारा जगदेव सिंह यादव,पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जगदेव सिंह यादव, वर्तमान मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता भी हैं। 

यादव महासभा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज 2 जनवरी 2019  को दोपहर 2 बजे, लखनऊ के हजरतगंज स्थित काफी- हाउस मे प्रेस-वार्ता करेंगे। वर्तमान दौर मे यादव समाज की स्थिति और लोकसभा चुनावों को लेकर यह  प्रेस-वार्ता महत्वपूर्ण है।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस-वार्ता मे प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा और हाल मे यादव समाज के  उत्पीड़न  की घटनाओं पर महासभा की कार्यवाही की घोषणा की जा सकती है।