ईशांत शर्मा को सहवाग ने दी मजेदार अंदाज में बधाई, युवराज-धोनी भी पहुंचे

ishantगुडगांव,  क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के बाद टीम इंडिया के ही दिग्गज गेंदबाज ईशांत शर्मा की परिणय सूत्र में बंध गए। गुडगांव के एक फार्म हाउस में बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधे ईशांत सिंह की शादी क्रिकेट और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इशांत के अंडर-19 और रणजी दिनों के भी कई क्रिकेटर दोस्त पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया ने कहा, यह एक तरीके से दिल्ली क्रिकेट के लिए पुनर्मिलन है।

महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह रात को काफी देर से पहुंचे, लेकिन कम ही समय के लिए। उनके पहुंचते ही बहुत से गेस्ट सेल्फी लेने के लिए धोनी-युवराज के पास पहुंच गए। शादी के बाद पहली बार किसी फंक्शन में दिखे युवराज पत्नी हेजल के बिना आए थे। वह प्रतिमा और इशांत को यह कहते हुए सुने गए, सप्ताह भर चले वेडिंग सेलिब्रेशन की वजह से वह काफी थक गई थी। कैप्टन कूल ने भी इशांत और प्रतिभा के साथ 5 मिनट बिताए और फिर लौट गए। दिल्ली में युवराज के रिसेप्शन में भी इंडियन टीम के कई खिलाड़ी पहुंचे थे। इशांत की शादी में उनके टीम के साथी कुछ कम थे।

इशांत के परिवार के करीबी सूत्र ने बताया, आने का मन तो सब का था, लेकिन गुडगांव दूर पड़ता है ना। फिर काफी लोग मैच भी खेल रहे हैं। इसलिए नहीं आ पाए। इसी बीच अपने मजेदार ट्वीट के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर ट्विटर पर ईशांत शर्मा को बधाई दी। टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह को शादी की शुभकामनाएं दी है। वीरु ने अपने ट्विटर पर लिखा, इशांत शर्मा और प्रतिमा आप दोनों को शादी की शुभकामनाएं। फिर वीरु ने अपने अंदाज में आगे लिखा, इशांत मत रहना शांत। गौरतलब हो कि वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास ले लेने के बाद अब अपनी दूसरी पारी की शुरुआत क्रिकेट कमेंट्री के साथ की है। कमेंट्री में वीरु का कोई जवाब नहीं है। उनके कमेंट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वीरु बहुत तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। क्योंकि उनके अनोखे कमेंट को लोग काफी पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *