Breaking News

अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा ने चुनाव के समय झूठे प्रचार माध्यमों से जनता को कैसे किया गुमराह

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि भाजपा ने चुनाव के समय झूठे प्रचार माध्यमों से जनता को कैसे गुमराह किया?

जब इतनी सी दूरी तय करने में लगा दिये 4 साल,कैसे चलेगी बुलट ट्रेन

BJP विधायक ने कहा,अगर मैं गृहमंत्री होता तो ‘बुद्धिजीवियों’ को गोली मरवा देता….

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं और चुनौतियों की वजह से हो रही किसानों की आत्महत्या, नौजवानों के बेरोजगारी से जुड़े सवाल, महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, व्यापारियों की हत्या, अपहरण, लूट और डकैती भाजपा को अब छोटे सवाल लगते है। जबकि चुनाव के समय इन घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर झूठे प्रचार के माध्यमों से भाजपा ने जनता को गुमराह किया था। भाजपा का यह दोहरा चरित्र है। जिससे जनता अब परिचित हो गयी है।

होटल निर्माण की परमिशन न मिलने से अखिलेश यादव ने बदला अपने घर का प्लान

ITR भरने वालों को मिली बड़ी राहत,सरकार ने किया ये काम….

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले सोलह महीने के भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं हुआ। अधिकांशतः वही निवेशक, वहीं योजनाएं हैं जो समाजवादी सरकार की है। भाजपा सरकार द्वारा निवेश के नाम पर होने वाले आयोजन में रूपया पानी की तरह बहाया जाता है लेकिन अभी तक उसका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया। व्यापारी वर्ग भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से परेशान है। छोटे उद्योग-धंधो सहित अन्य रोजगार से जुड़े समूह भाजपा सरकार में लगातार हतोत्साहित हो रहे हैं।

महाराष्ट्र मे भी मायावती जरूरी, शरद पवार की बसपा प्रमुख से मुलाकात ने लगायी मोहर

फिल्म के विषय को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुये निर्देशक, बोले- कोई राजनीतिक पक्ष नहीं…

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भीड़तंत्र से लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो गया है। भाजपा के शासन काल में ऐसी घटनायें लगातार बढ़ रही हैं, जो देश के लिए चिंता जनक है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बुनियादी मुद्दों के साथ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सदन के अंदर और सदन के बाहर समाजवादी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन के लिए संकल्पित है।

अखिलेश यादव का बड़ा सवाल-क्या मुख्यमंत्री योगी के जनपदों के दौरों की यहीं उपलब्धि है?

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ड्रीम गर्ल की निगाह, योगी के लिए बढ़ा खतरा….

उन्होने कहा कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के कमजोर वर्गों के लिये मजबूत लड़ाई के कारण ही समाजवादी पार्टी को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे भाजपा बौखला गयी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की घट रही लोकप्रियता के कारण भाजपा नेताओं के बोल बिगड़ गये हैं। जनता भाजपा की कारगुजारियों से परेशान हो गयी है। जिसका जवाब 2019 में भाजपा के सामने होगा।

इस दलित सांसद ने पीएम मोदी को दिया अल्टीमेटम, कहा- बर्खास्त करें जस्टिस…..को नही तो…..

संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर BJP सांसद ने खोला मोर्चा

अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर किया ये एेलान

आजम खान की पत्नी ने किया ये काम, बोलीं डर लगता है….

मुलायम सिंह की सुरक्षा को बड़ा खतरा ,मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शासन को लिखा पत्र….

शिक्षामित्रों की इस हालत को देख अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

दलित आंदोलन और भीम आर्मी को लेकर बीजेपी सांसद ने की मोदी सरकार से ये खास मांग