नई दिल्ली, राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख मदन लाल सैनी का निधन हो गया है। वे राज्यसभा सदस्य भी थे। राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की कल की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
बता दें कि पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। पहले उन्हें जयपुर में मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी उनसे मुलाकात करने अस्पताल पहुंची थीं।
मदन लाल (75) सैनी की पिछले कई दिनों से सेहत खराब थी। वहीं उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आज निधन हो गया। सैनी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया।