लालगंज, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह पार्टी में हाशिए पर नहीं हैं। चालीस वर्षों से नेता जी के साथ कार्य कर रहा हूं और उन्हीं के सिद्धांतों पर हमेशा कार्य करता रहूंगा।
शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को लालगंज के जैकर कला गांव में पूर्व प्रमुख जय सिंह के आवास पर पत्रकारों से बाचतीच में कहा समाजवादी पार्टी हमेशा अन्याय के विरुद्घ संघर्ष करती रही है। संघर्ष के बल पर ही नए गठबंधन के साथ प्रदेश में नया राजनीतिक इतिहास लिखेंगे। भाजपा का सत्ता से बेदखल करने के लिए गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है।
जैकर कला गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बसपा सपा का गठबंधन जरूरी था। यहां सीएम पीएम की लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने किसी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया। यह सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की असफलता को जनता के बीच में लाना और उसे सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाना ही एक मात्र गठबंधन का लक्ष्य है। कहा कि फूलपुर व गोरखपुर में सपा की जीत के बारे में कहा की जनता ने बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।