Breaking News

नोटबन्दी पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी- बीजेपी के नये नोट का रंग तो अभी से छूटने लगा

akhilesh_13715लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज नोटबन्दी पर चुटकी ली। चुटकी लेते हुये उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार नये नोट तो छाप रही है लेकिन उसका रंग अभी से छूटने लगा है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पर गलत प्रभाव पड रहा है।उन्होंने दावा किया कि नोटबन्दी का खामियाजा चुनाव में भाजपा को भुगतना पडेगा। नोटबन्दी पर चुटकी लेते हुये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “ भारतीय जनता पार्टी सरकार नये नोट तो छाप रही है लेकिन उसका रंग अभी से छूटने लगा है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की लगातार मदद कर रही है लेकिन भाजपा के लोग गरीबों को लाइन में खडा कर रहे हैं।   पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी  सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस सरकार ने केवल पत्थर लगवाये। पत्थरों के हाथी बनवाये। जनता का पैसा लुटाया। सपा सरकार बनने पर व्यवस्था बदली है। किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक और गरीब खुशहाल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *