Breaking News

मोदी ने मंत्रियों के मंत्रालयों में किया भारी फेरबदल,एमजे अकबर नए विदेश राज्यमंत्री

prime minister narendra modi_650x400_51465148224नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद विभागों में फेरबदल किया है। स्मृति ईरानी के स्थान पर प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी।

एमजे अकबर नए विदेश राज्यमंत्री होंगे। एसएस अहलूवालिया कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री होंगे। अनिल माधव दवे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे। विजय गोयल को युवा मामले, खेल, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।

अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य राज्यमंत्री होंगी। सीआर चौधरी उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री होंगे। रामदास आठवले को सामाजिक न्याय मंत्रालय दिया गया है, जबकि सुभाष रामाराव को रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है।
रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह अब तक इस विभाग को देख रहे थे। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय भेजा गया है।
वेंकैया नायडू को शहरी विकास मंत्रालय के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अनंत कुमार को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अलावा संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सदानंद गौड़ा को कानून मंत्रालय से हटाकर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

1. राजनाथ सिंह- गृह

2. सुषमा स्वराज- विदेश मंत्रालय

3. अरुण जेटली- वित्त कारपोरेट मामले

4. एम. वैंकैय्या नायडू- शहरी विकास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण

5. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी

6. मनोहर पर्रिकर- रक्षा

7. सुरेश प्रभु- रेल

8. डी. वी. सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन

9. उमा भारती- जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण

10. डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला- अल्पसंख्यक मामले

11. रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

12. कलराज मिश्र- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

13. मेनका संजय गांधी- महिला एवं बाल विकास

14. अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य

15. रविशंकर प्रसाद- संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विधि एवं न्याय

16. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

17. अशोक गजपति राजू- नागरिक उड्डयन

18. अनंत गीते- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम

19. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

20. नरेन्द्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता एवं पेयजल

21. चौधरी बिरेंदर- सिंह इस्पात

22. जुएल उरांव- जनजातीय मामले

23. राधा मोहन सिंह- कृषि

24. थावरचन्द गेहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

25. स्मृति जुबिन ईरानी- कपड़ा

26. डॉ. हर्ष वर्धन- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान

27. प्रकाश जावडेकर- मानव संसाधन विकास

राज्य मंत्री

1. राव इन्द्रजीत सिंह- योजना (स्वतंत्र प्रभार), शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन

2. बंडारू दत्तात्रेय- श्रम और रोजगार (स्वतंत्र प्रभार)

3. राजीव प्रताप रूडी- कौशल विकास और उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार)

4. विजय गोयल युवा एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार)

5. श्रीपद यसो नायक- आयुष (स्वतंत्र प्रभार)

6. धर्मेन्द्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)

7. पीयूष गोयल- विद्युत (स्वतंत्र प्रभार), कोयला (स्वतंत्र प्रभार) नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार)

8. डॉ. जितेन्द्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु उर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

9. निर्मला सीतारमण- वाणिज्य एवं उद्योग (स्वतंत्र प्रभार)

10. डॉ. महेश शर्मा- संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)

11. मनोज सिन्हा संचार (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्य मंत्री

12. अनिल माधव दवे- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार)

13. वी के सिंह- विदेश राज्य मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *