Breaking News

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नगांगोम बाला देवी नियुक्त हुईं मणिपुर पुलिस में निरीक्षक

इंफाल,  मणिपुर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नगांगोम बाला देवी को यहां पुलिस निरीक्षक नियुक्त कर सम्मानित किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह राज्य सचिवालय में आयोजित पिनिंग समारोह में शामिल हुए।

सुश्री बाला देवी एक सम्मानित फुटबॉल खिलाड़ी हैं और यूरोपीय क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं। छह दिसंबर 2020 को, वह यूरोप में एक पेशेवर फुटबॉल लीग में स्कोर करने वाली पहली भारतीय बनीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सिंह ने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी घोषित की गयी इलांगबम पंथोई चानू को भी सम्मानित किया।