स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

कौशांबी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में शनिवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी को सौंपा।
पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के गरीबों के घर में बिना उनकी मर्जी के जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया है फिर उसे प्रीपेड मीटर में बदल दिया गया है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ा भी विद्युत विल बकाया होने पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बिल जमा करनेके बाद भी कई कई दिन विद्युत आपूर्तिनहीं की जाती है। स्मार्ट मीटर केनाम पर भाजपा गरीबों को लूटने का काम कर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर गृह मंत्री अमित शाह के बेटे की कंपनी लगा रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस चेतावनी देती है कि स्मार्ट मीटर उखाड़ कर बाहर किये जाये। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इसे लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।





