अखिलेश यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप….

रायसेन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कहा कि दोनों पार्टियां वादे तो करती हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करतीं।

अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज में सपा प्रत्याशी गौरी यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं करते। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि न तो 15 लाख रुपये किसी के खाते में आयेए न भ्रष्टाचार खत्म हुआ और ना ही इंडिया डिजिटल हुआ।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की स्थिति टीकमगढ़ए पन्नाए छतरपुरए रीवा और सतना में बहुत अच्छी है। मध्यप्रदेश में अबतक भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने आम जन को निराश किया है।  यादव ने कहा कि पार्टी ने उत्तरप्रदेश में अपने घोषणा पत्र में किये गये वादों में 90 प्रतिशत को लागू किया। उन्होंने लोगों से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में 52 सीटों पर चुनावी लड़ रही है जिसमें 23 पर गोंडवाना पार्टी का समर्थन है।

Related Articles

Back to top button