अखिलेश यादव ने बदले, समाजवादी पार्टी के सात जिलाध्यक्ष

Akhilesh-Yadav_71लखनऊ,  समाजवादी पार्टी  में वर्चस्व को लेकर जारी रार के बीच अखिलेश यादव खेमे द्वारा नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सात जिलों की वर्तमान जिला कार्यकारिणी भंग कर नए जिलाध्यक्ष नामित कर दिए हैं। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से सात दिन के अंदर नई कार्यकारिणी गठित कर अनुमोदन के लिए सूची प्रस्तुत करने को कहा गया है।
मैनपुरी जिले में मौजूदा जिलाध्यक्ष मानिक चन्द यादव के स्थान पर खुमान सिंह वर्मा, मुरादाबाद में अतहर हुसैन अंसारी के स्थान पर हाजी इकराम कुरैशी, फतेहपुर में रामशरण यादव के स्थान पर सुरेन्द्र प्रताप यादव ,इटावा में सुनील सिंह यादव के स्थान पर गोपाल यादव ,फर्रूखाबाद में विश्वास गुप्ता के स्थान पर नदीम फारूखी,फिरोजाबाद में अमूल यादव के स्थान पर राम सेवक यादव तथा हरदोई में रामू कश्यप के स्थान पर शराफत अली को नामित किया गया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गत एक जनवरी को बुलाए गये आपात सम्मेलन में अपने पिता मुलायम सिंह यादव के स्थान पर खुद को पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अपने चाचा शिवपाल सिंह को हटाकर नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button