Breaking News

अनिल और जूही की जोड़ी फिर मचायेगी धमाल

मुंबई ,  बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री जूही चावला एक बार फिर साथ काम करते नजर आयेंगे। अनिल कपूर और जूही चावला की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। दोनों ने साथ में दीवाना.मस्ताना ,लोफर, बेनाम, बादशां और कारोबार में काम किया है। यह दोनों सितारे इस बार फिल्म श्एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में साथ नजर आएंगे।

यह फिल्म अनिल कपूर के लिए काफी खास है क्योंकि इसमें वह पहली बार बेटी सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम उनकी सुपरहिट फिल्म 1942 लव स्टोरी के सुपरहिट गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर रखा गया है। फिल्म में इस गाने का भी नया वर्ज़न दर्शकों को सुनने को मिलेगा। फिल्म में लोगों को अनिल कपूर और जूही चावला के बीच रोमांस देखने को मिल सकता है। दोनों ऐक्टर्स ने अपने पोस्टर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए।

अनिल ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा बलबीर चौधरी एक ऐसा शख्स है जिसका दिल सोने का है और वह जिंदादिल है। जूही चावला ने भी पोस्टर शेयर करते हुए अपने किरदार के बारे में फैन्स को हिंट दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा श्चत्रो अपने चार्म से दिल चुरा लेती है। श्एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है। इस बीच उसे अपने पिता के उनकी एक साथी के साथ नाजायज संबंधों के बारे में पता चलता है। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज़ होगी।