अपने जीवन में 1600 गाएं पाली हैं-मुलायम सिंह यादव

mulayamनई दिल्ली,  सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने  लोकसभा में गाय वध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गायों को मारे जाने से देश में पशुधन की संख्या कम हो रही है जिसका सीधा असर दुग्ध उत्पादन और खेती पर पड़ रहा है। प्रश्नकाल में मामला उठाते हुए मुलायम ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है। लोग पहले गाय की चोरी करते हैं। इसके बाद उन्हें काटते हैं और मांस अमेरिका भेज देते हैं। इससे गायों की संख्या कम हो रही है। मुलायम ने दावा किया कि उन्होंने अपने जीवन में 1600 गाएं पाली हैं। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें याद दिलाया कि जानवरों से संबंधित सवाल पूछा जा चुका है। लेकिन मुलायम नहीं रुके और अपनी पूरी बात कही। इसके कुछ देर बाद खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने पूर्व में पूछे गए सवालों के जवाब दिए। गोवध का मामला अभी तक भाजपा और उसके सहयोगी संगठन उठाते रहे हैं। सपा प्रमुख ने पहली बार मामले को उठाकर उसे गंभीर विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button