Breaking News

आज साहित्यकार राजेंद्र यादव की 88वीं जयन्ती

लखनऊ, आज राजेंद्र यादव जी की 88 वीं जयन्ती है. 28 अगस्त 1929 ई० को उत्तर प्रदेश के शहर आगरा में राजेन्द्र यादव का जन्म हुआ था.  उन्होंने 1951 ई० में आगरा विश्वविद्यालय से एम०ए० की परीक्षा हिन्दी साहित्य में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण की। उनका विवाह सुपरिचित हिन्दी लेखिका मन्नू भण्डारी के साथ हुआ था। वे हिन्दी साहित्य की सुप्रसिद्ध हंस पत्रिका के सम्पादक थे।

2019 मे, बीजेपी को हराने का, अखिलेश यादव ने बताया जबर्दस्त फार्मूला

प्रधानमंत्री मोदी की कमियों पर, तेजस्वी यादव ने गढ़ा नया नारा

 राजेन्द्र यादव हिन्दी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार व आलोचक होने के साथ-साथ हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय संपादक भी थे। नयी कहानी के नाम से हिन्दी साहित्य में उन्होंने एक नयी विधा का सूत्रपात किया।

लालू यादव ने नितीश कुमार और तेजस्वी यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा

एकबार फिर नई क्रांति की शुरुआत बिहार से हो गई: जयंत चौधरी

 उपन्यासकार मुंशी प्रेमचन्द द्वारा सन् 1930 में स्थापित साहित्यिक पत्रिका हंस का पुनर्प्रकाशन उन्होंने प्रेमचन्द की जयन्ती के दिन 31 जुलाई 1986 को प्रारम्भ किया था। यह पत्रिका सन् 1953 में बन्द हो गयी थी। इसके प्रकाशन का दायित्व उन्होंने स्वयं लिया और अपने मरते दम तक पूरे 27 वर्ष निभाया।

बाढ़ के लिये बिहार को महज 500 करोड़ देने पर, कांग्रेस ने मोदी की खोली पोल 

अपनी जान की बाजी लगाकर, सिपाही अभिषेक पटेल ने बचायी, 400 बच्चों की जान