Breaking News

आय वृद्धि के लिए अर्जुन का पेड़ लगायें ग्रामीण

दुमका,  केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निधि खरे ने आय वृद्धि के उद्देश्य से ग्रामीणों से खेती के अलावा तसर उत्पादन के लिए अर्जुन का पेड़ लगाने पर जोर दिया है। श्रीमती खरे आज झारखंड में दुमका जिले में रेशम निदेशालय और जिला प्रशासन द्वारा तसर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर तसर योजनाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने हथियापाथर और धोबना गांव का दौरा कर बीजागार का अवलोकन किया और तसर बीज उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने हथियापाथर गांव में महिलाओं द्वारा उत्पादित तसर धागा उत्पादन का भी अवलोकन किया।

इस दौरान महिलाओं ने संयुक्त सचिव को बताया कि करीब चार.पांच घंटे काम कर वे सभी लगभग चार.पांच हजार रुपये प्रतिमाह अर्जित करती हैं। महिलओं ने बताया कि खेती के अलावा उनके घर के पुरुष गांव के निकट के जंगल में तसर उत्पादन करते हैंए और महिलाएं धागा बनाने का काम करती हैं। इसी क्रम में संयुक्त सचिव श्रीमती खरे ने ग्रामीणों से अधिक.अधिक अर्जुन के पेड़ लगाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे महिलायें आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

उन्होंने दुमका दौरे के क्रम में मयूराक्षी सिल्क प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र का भी निरीक्षण किया और कोकुन से धागा निर्माण और तैयार धागे से मयूराक्षी सिल्क से साड़ी निर्माण करने की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस मौके पर दुमका के उपविकास आयुक्त वरुण रंजन ने संयुक्त सचिव को जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्रीमती खरे ने झारखंड सरकार के रेशम निदेशालय एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यो की काफी सराहना की।