Breaking News

इन बड़े दिग्गजों का BJP की स्टार प्रचारक की लिस्ट से कटा नाम…

नयी दिल्ली ,भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरलीमनोहर जोशी अब पार्टी के स्टार प्रचारक भी नहीं रहे हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किये हैं जिनमें इन दोनों नेताओं के अलावा सांसद एवं सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के नाम शामिल नहीं हैं।

पार्टी सूत्रों ने आज यहां बताया कि भाजपा ने चुनाव आयोग को छत्तीसगढ़ के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है जिसमें शीर्ष स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरे नंबर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हैं। सूची में पांच राज्यों के मुख्यमंत्री और 12 केन्द्रीय मंत्री शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार से गये लोगों को आकर्षित करने के लिए श्री शत्रुघ्न सिन्हा की बजाय दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं जाने माने भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को स्टार प्रचारक बनाया गया है। सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी स्टार प्रचारकों में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के बुजुर्ग नेता एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्री आडवाणी एवं डॉ. जोशी के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है। पार्टी नेतृत्व से बागी चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करके संदेश दे दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीसए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और स्वयं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ केन्द्रीय मंत्रियों में श्री राजनाथ सिंहए श्री अरुण जेटलीए श्रीमती सुषमा स्वराजए , नितिन गडकरी, उमा भारती, स्मृति ईरानी, धर्मेन्द्र प्रधान, जुएल ओरांव , रविशंकर प्रसाद, जगत प्रसाद नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय और श्री रामकृपाल यादव स्टार प्रचारक बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार बिहार के सांसद हुकुमदेव नारायण यादवए मध्यप्रदेश के आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्तेए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडाए भाजपा महासचिव अनिल जैन और सुश्री सरोज पांडेयए छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महासचिव सौदान सिंहए मुख्यमंत्री रमन सिंह के सांसद पुत्र अभिषेक सिंहए रायपुर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश बैसए छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रमुख रामविचार नेताम, सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, दिनेश कश्यपए कमलादेवी पाटले, लखनलाल साहू, पवन साय, रामप्रताप सिंह, चंदूलाल साहू और कमलभान सिंह मराव भी स्टार प्रचारक बनाये गये हैं।