उप्र में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार को आंशिक बदली छाई हुई है। मौमस विभाग के अनुसार, शाम तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली और धूप का असर रहेगा। यहां 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता के मुताबिक, 25 तारीख तक लखनऊ में मानसून आने की संभावना है। उसके बाद रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.7 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23.6 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button