केजरीवाल के बरी होने से साफ, सीबीआई का इस्तेमाल करती है भाजपा : तेजस्वी यादव

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को मिले न्याय से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीति लाभ के लिए करती है और अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी उनके खिलाफ चल रहे मामले में न्याय मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाला मामले में बरी होने से भाजपा द्वारा ईडी तथा सीबीआई का अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करने की पुष्टि हो गई है।

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों के सवालों पर कहा कि श्री केजरीवाल को न्याय मिला है और इस बात से भी पर्दा उठा गया है कि भाजपा चुनावी तथा राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई तथा ईडी का इस्तेमाल करती है। उनका कहना था कि हर चुनाव को जीतने के लिए भाजपा इसी तरह का हथकंडा अपनाती है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल मामले में सीबीआई ने जिस तरह के आरोप पत्र दाखिल किए हैं और न्यायालय ने उन्हें गलत मानते हुए

अरविंद  केजरीवाल को बरी किया है इससे स्पष्ट है कि इस मामले में धांधली हुई है इसलिए सीबीआई अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा लोगों को तंग कर उनका चरित्र हनन करती है और इस तरह के हथकंडे बार बार अपनाती है।

राजद नेता ने कहा “अदालत ने भी कहा है कि सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। एजेंसियां विपक्षी दलों के खिलाफ गलत तरीके से मामले दर्ज करती रहती हैं। भाजपा इसका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने के लिए करती है। हमें भी न्यायपालिका पर भरोसा है कि आने वाले समय में हमें भी न्याय मिलेगा। हम लड़ रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button