कैलाश मानसरोवर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दारचेन,  अगले साल से कैलास मानसरोवर आने वाले यात्रियों के लिए तिब्बत का प्रशासन कैलास पर्वत के परिक्रमा मार्ग में ऑक्सीजन बार लगाने की तैयारी कर रहा है और यात्रा के आधारशिविर दारचेन और भारत एवं नेपाल की सीमा के समीप तकलाकोट या पुरांग में चिकित्सा सुविधा भी शुरू करेगा।

भारत से हर साल विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित यात्रा में करीब डेढ़ हजार यात्री भगवान शंकर के धाम आते हैं जबकि नेपाल के निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से ल्हासा या हिल्सा सिमीकोट के रास्ते भी हजारों यात्री आते हैं।

अधिकांश यात्री मैदानी इलाकों के होते हैं और समुद्रतल से करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोग बीमार भी पड़ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button