Breaking News

गूगल डूडल के जरिए मना रहा है देश का गणतंत्र दिवस, जानिए क्या है खास

नयी दिल्ली, पूरे भारत में आज गणतंत्र दिवस हर्षो-उल्लास से मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर एक-दूसरे से मिलकर बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयां दे रहे हैं। बधाइयों के इस मौके पर सर्च इंजन गूगल भला कैसे पीछे रह सकता था। गूगल ने भी भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके सम्मान में डूडल बनाया है।

कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

 सुपर स्टार कमल हासन ने बनायी राजनीतिक पार्टी, रखा ये नाम …

 डूडल में भारत के झंडे का रंग ऊपर और नीचे लिया गया है। वहीं बीच में विभिन्न प्रकार के नीले रंगों से भारतीयता की झलक दिखाई गई है। डूडल में भारत के शास्त्रीय संगीत को जगह दी गई है, इसमें बांसुरी और सिंघा बजाते हुए दिखाया गया है। इसमें हाथी और ऊंट भी शामिल हैं जो प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इस डूडल के माध्यम से भारत की विविधता की झलक साफ दिख रही है।

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को तंज कसना पड़ गया भारी, तेजस्वी यादव ने कुछ एेसे खींचा….

पीएम मोदी की पकौड़ा राजनीति पर, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला-पूछा ये सवाल ?

 भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था और इस मौके पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजपथ पर भारत के राज्यों की झांकियां निकाली जाती है और परेड का आयोजन होता है।

मायावती ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, कहा-पहला मौका है जब देश मे इतनी उग्रता ….

गणतंत्र दिवस की 69वीं वर्षगांठ पर, प्रदेश की जेलों में बंद ये कैदी होंगे रिहा, देखिये पूरी सूची…

पूर्व विधायक सहित कई जिलों के कार्यकर्ता व सामाजिक नेता समाजवादी पार्टी में शामिल, देखिये सूची