Breaking News

गौ हत्या के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,  पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कथित गौ हत्या के आरोपी दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि घटना शिकारपुर गांव की है। कथित गौ हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और आरोपियों को घेर लिया। उन लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

जवाबी कार्रवाई के दौरान दो आरोपी और एक कांस्टेबल घायल हो गए। उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘घायल हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से 100 किलोग्राम गौ मांस भी बरामद किया है।