चार वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में आज फेरबदल कर दिया।

गृह विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार रायपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी.पाल को हटाकर उन्हे पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक नक्सल आपरेशन/एसआईबी,के पद पर भेजा गया हैं जबकि दुर्ग जोन के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा को रायपुर जोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रामगोपाल गर्ग को राजनांदगांव जोन का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया हैं।

आदेश के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान पुलिस मुख्यालय के.एल.ध्रुव को वर्तमान दायित्वों के साथ ही धमतरी,महासमुन्द एवं गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया हैं।

Related Articles

Back to top button