Breaking News

चीन में नौका समुद्र में डूबाए सात लापता

हंगझोउआ,  चीन के झेजियांग प्रांत में मछली पकड़ने वाला एक नौका के समुद्र में डूब जाने के बाद 11 लोगों को बचा लिया गया है जबकि सात अन्य लापता हैं।

प्रांत के कृषि एवं ग्रामीण मामलों से संबंधित विभाग ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे झोउशान से करीब 180 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई।

दुर्घटना के बाद से अब तक 11 लोगों को बचा लिया गया है लेकिन सात लापता हैं। बचाव अभियान में कुल 26 पाेतों को लगाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।