Breaking News

जनसंख्या के मामले में 7 साल बाद इस देश से आगे होगा भारत

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली, भारत की आबादी पहले के अनुमान से दो साल बाद यानी 2024 के आसपास चीन की आबादी को पार कर सकती है। इसके 2030 तक 1.5 अरब होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र के एक पूर्वानुमान में यह दावा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग ने विश्व आबादी संभावनाः 2017 समीक्षा का प्रकाशन किया है। इसने कहा है कि चीन की आबादी फिलहाल 1.41 अरब है और भारत की 1.34 अरब है। इन दोनों देशों की विश्व आबादी में क्रमशः 19 और 18 फीसदी की हिस्सेदारी है।

जानिये, साइकिल चलाने के फायदे , सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव से

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के पूर्व जज कर्णन को, नही दी अंतरिम जमानत

रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब सात साल में या 2024 के आसपास भारत की आबादी चीन की आबादी को पार करने की उम्मीद है। यह संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक अनुमान के 25वें दौर की समीक्षा रिपोर्ट है। 24वें दौर का अनुमान 2015 में जारी किया गया था। इसमें अनुमान लगाया गया था कि भारत की आबादी 2022 तक चीन को पार कर जाएगी। नया अनुमान बुधवार को यहां जारी किया गया।

मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय मे हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत

योगी की ‘डिनर पार्टी’ मे, मोदी और मुलायम सिंह, क्यों बने चर्चा का विषय ?

इसमें कहा गया है कि 2024 में भारत और चीन, दोनों की आबादी करीब 1.44 अरब के आसपास होगी। इसके बाद भारत की आबादी 2030 में 1.5 अरब और 2050 में 1.66 अरब होने का अनुमान है। चीन की आबादी 2030 तक स्थिर रहने का अनुमान है जिसके बाद इसमें धीमी गिरावट आ सकती है। भारत की आबादी में 2050 के बाद कमी आ सकती है। सामूहिक रूप से 10 देशों की आबादी 2017 से 2050 के बीच बढ़ कर दुनिया की कुल आबादी की आधी से अधिक हो जाने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति चुनाव में, इस शख्स के कारण, बीजेपी के सहयोगी दलों मे, पड़ सकती है फूट

सुप्रीम कोर्ट के सातों जजों को सजा सुनाने वाले, हाईकोर्ट के पूर्व जज कर्णन गिरफ्तार

इन देशों में भारत, नाइजीरिया, कांगो, पाकिस्तान, इथोपिया, तंजानिया, अमेरिका, यूगांडा, इंडोनेशिया और मिस्र शामिल हैं। इन 10 देशों में नाइजीरिया की आबादी सबसे तेजी से बढ़ रही है। उसकी आबादी अमेरिका की आबादी को पार कर जाने का अनुमान है और 2050 से कुछ वर्ष पहले यह दुनिया की तीसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

जानिए क्यों रोका गया था राम कोविंद को राष्ट्रपति की आरामगाह में प्रवेश से……