Breaking News

जानिये ,लोकसभा चुनावों में, व्यापारी किसे देंगे वोट ?

नयी दिल्ली,  लोकसभा चुनावों में किस दल को  देश का व्यापारी वर्ग समर्थन करेगा , यह एक बड़ा सवाल है। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स  के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल नेसंवाददाताओं को बताया कि उनके संगठन ने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

इसके अनुसार भाजपा का संकल्प पत्र व्यापारियों के मुद्दों को हल करने में कांग्रेस के घोषणा पत्र से काफी अधिक प्रतिबद्ध प्रतीत हो रहा है।खंडेलवाल ने बताया कि कैट ने सभी दलों को अपना राष्ट्रीय चार्टर भेजा है। अन्य दलों का घोषणा पत्र आ जाने के बाद ही यह निर्णय किया जायेगा कि व्यापारी आम चुनाव में किस दल का समर्थन करेंगे और किसे वोट देंगे।

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कैट की राष्ट्रीय स्तर की बैठक बुलायी गयी है जिसमें सियासी दलों के घोषणा पत्रों और वादों पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जायेगा कि आम चुनावों में किस दल का समर्थन करना है और वोट देना है। उन्होंने कहा कि सात करोड़ व्यापारियों के समूह का समर्थन चुनावों में काफी मायने रखता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर पार्टी नये व्यापारियों के लिए किसी तरह की सरकारी अनुमति या लाइसेंस की जरूरत संबंधी बंदिशें हटा देगी जो व्यावहारिक नहीं है।

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

यह घोषणा पूरी हो पाना मुश्किल है क्योंकि कुछ व्यापार ऐसे हैं जिनके लिए संंबंधित एजेंसियों से अनुमति और लाइसेंस लेना कानूनन जरूरी होता है।व्यापारी नेता ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण परिषद, राष्ट्रीय फुटकर व्यापारी नीति, वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली ;जीएसटी को सरल बनाने, व्यापारियों का 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कराने और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों को पेंशन देने का वादा किया गया है।

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

इसके अलावा भाजपा संकल्प पत्र में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने और उन्हें ऋण देने में सहूलियतें प्रदान करने का वादा किया गया है।किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापारी क्रेडिट कार्ड व्यापारियों काे देने घोषणा की गयी है। इस तरह कैट की कई वर्षों से की जा रही मांगों पर भाजपा ने काफी ध्यान दिया है लेकिन कुछ मुद्दे छूट गये हैं जिन्हें भाजपा नेतृत्व के समक्ष रखा जायेगा।

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…