Breaking News

जेल में गोलीबारी, हुई कई कैदियों की मौत….

पनामा सिटी, पनामा सिटी के पास एक जेल में हुयी गोलीबारी में कम से कम 12 कैदियों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने कहा कि ला जोइता जेल में गोलीबारी के बाद पांच बंदूकों और तीन लंबी नली वाले हथियारों सहित कई बंदूकें बरामद की गयी हैं। इस गोलीबारी में 12 कैदियों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये हैं।

पनामा सिटी के उप पुलिस प्रमुख एलेक्सिस मुनोज़ ने कहा कि जेल के अंदर से हुयी है। जेल में अधिक संख्या बंद कैदियों के बीच प्रतिद्वंद्विता के कारण यह गोलीबारी हुयी है।