Breaking News

दशहरे में जौनपुर आयेंगे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

जौनपुर ,  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्टूबर को जौनपुर आयेंगे।

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ए के अग्निहोत्री ने बुधवार को बताया कि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य 15 अक्टूबर को जौनपुर का भ्रमण करेंगे। वह सुबह 11:30 बजे हेलीपैड स्थल निकट ग्राम सवंशा पहुंचेंगे। 11:35 बजे प्रस्थान कर 11:40 बजे कार्यक्रम स्थल ग्राम सवंशा में लाेकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रमाशंकर उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे और 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वहीं पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक तथा अपनी सुविधा अनुसार निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 12:40 बजे उपरोक्त से प्रस्थान कर 12:45 बजे हेलीपैड ग्राम सवंशा से प्रस्थान करेंगे।