दिल्ली में शाम तक फिर हो सकती है हल्की बारिश

नयी दिल्ली , राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कल रात धूल भरी आंधी चलने और बारिश की हल्की फुहारों के बाद आज सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर में आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर बारिश होने की जानकारी मिली है। कल अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button