Breaking News

देश के विभिन्न स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर

पुणे,  मध्य प्रदेश, तेलंगाना और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज़ किया गया। मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर; छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र और कच्छ के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस) रहा।

बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर; पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मराठवाड़ा, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तथा कोंकण और गोवा के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस) रहा।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर; हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर वे सामान्य से काफी नीचे (शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से शुन्य 5.0 डिग्री सेल्सियस) हैं; जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर सामान्य से नीचे (शुन्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से शुन्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस) और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब रहा।

आज देश के मैदानी इलाकों में करनाल (हरियाणा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा; उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तथा पंजाब, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर और असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मुख्य रूप से शुष्क मौसम बना हुआ है।