Breaking News

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर आई राहत भरी खबर

नयी दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में निरंतर कमी के बीच स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी से इनकी दर बढ़कर 93.38 फीसदी हो गयी है हालांकि इस बीमारी से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि हुई है।

इस बीच शुक्रवार को 36 लाख 50 हजार 080 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार 317 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,13,769 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879 हो गया। इस दौरान एक लाख 97 हजार 894 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 80 हजार 745 कम होकर 15 लाख 55 हजार 248 रह गये हैं और इनकी दर 5.42 फीसदी रह गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 3380 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 44 हजार 082 हो गयी है जिससे मृत्यु दर आंशिक बढ़ोतरी के साथ 1.20 फीसदी हो गयी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 8077 घटकर 1,99,736 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 20,852 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,07,058 हो गयी है जबकि 1377 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 98,771 हो गया है।केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 9766 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,74,933 रह गयी है तथा 25,860 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,16,639 हो गयी है जबकि 135 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9510 हो गयी है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 6612 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 2,80,207 रह गयी है। वहीं 364 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 30,895 हो गया है। राज्य में अब तक 23,58,412 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 688 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 8060 रह गयी है। यहां 50 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,497 हो गयी है। वहीं 13,95,892 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

तेलंगाना में सक्रिय मामले 1661 घटकर 30,918 रह गये हैं, जबकि अब तक 3346 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,53,400 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 5139 घटकर 1,33,773 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 15,93,921 हो गयी है जबकि 11,296 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 11,458 घटकर 2,68,968 रह गयी है तथा 463 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,128 हो गयी है। वहीं 19,00,306 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2669 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 22,877 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 136 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,031 हो गयी है तथा 16,52,417 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 2401 घटकर 26,977 रह गये हैं। वहीं 9,38,081 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 23 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,162 हो गयी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1297 घटकर 12,889 रह गये हैं तथा अब तक 7,62,597 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8257 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब में सक्रिय मामले 2396 घटकर 26,277 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,34,915 हो गयी है जबकि 14,927 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 2294 घटकर 22,110 रह गये हैं तथा अब तक 9906 लोगाें की मौत हुई है। वहीं 7,82,374 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। हरियाणा में सक्रिय मामले 1634 घटकर 11,054 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से 8605 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,41,255 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8757 घटकर 53,023 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से 16,034 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 13,42,391 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 1122 कम होकर 10,309 रह गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 5319 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,95,562 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8599, उत्तराखंड में 6631, झारखंड में 5034, जम्मू-कश्मीर में 4026, असम में 3577, हिमाचल प्रदेश में 3260, ओडिशा में 2912, गोवा में 2727, पुड्डुचेरी में 1601, मणिपुर में 863, चंडीगढ़ में 765, मेघालय में 643, त्रिपुरा में 550, नागालैंड में 416, सिक्किम में 266, लद्दाख में 194, अरुणाचल प्रदेश में 122, अंडमान-निकाेबार द्वीप समूह में 121, मिजोरम में 51, लक्षद्वीप में 36 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।