Breaking News

देश में रिकवरी दर बढ़कर 98.16 फीसदी

नयी दिल्ली,  देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 3,086 कमी हुई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.16 फीसदी हो गई है।

इस बीच देश में गुरुवार को 61 लाख 27 हजार 277 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 59 लाख से अधिक कोविड टीके लग चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,786 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 43 हजार 236 हो गया है। इसी दौरान 18,641 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 35 लाख 14 हजार 449 हो गयी है। सक्रिय मामले 3,086 घटकर एक लाख 75 हजार 745 हो गये हैं। वहीं 231 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,53,042 हो गया है।

देश में रिकवरी 98.16 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर 0.51 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।

सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 1240 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 82,093 हो गयी है। वहीं 9855 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4779228 हो गयी है। इसी अवधि में 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,202 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 27899 रह गये हैं जबकि 39 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 139925 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 2968 बढ़कर 6430394 हो गयी है।