नोटबंदी के बाद से भाजपा को अब कोई रास्ता सूझ नहीं रहा -मायावती

 

maya-modiलखनऊ, कांग्रेस और सपा के गठबंधन होने से आशंकित बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी के बाद से भाजपा को अब कोई रास्ता सूझ नहीं रहा है। भाजपा अब सपा तथा कांग्रेस को अपने साथ मिलाने के प्रयास में है। नोटबंदी से बीजेपी ने जनता का ध्यान भटकाया है,लकिन नोटबंदी से परेशान जनता इनको तगड़ा सबक सिखाने तैयार है। भाजपा ने बिना किसी तैयारी के नोटबंदी लागू कर देश के लोगों को संकट में डाल दिया है। अब नोटबंदी का फैसला भाजपा के गले की फांस बन गई है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को परेशानी हुई है। बीजेपी के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. लोग बीजेपी के झांसे में न आएं। भाजपा ने वादे पूरा न करने के कारण नोटबंदी लागू कर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास किया था। अब यह इनके लिए बड़ा खतरा बन गया है। भाजपा अब दूसरे दल के लोगों को अपने दल में शामिल करने में लगीॆ।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरह ही भाजपा भी शिलान्यास व लोकार्पण में लगी है। भाजपा परिवर्तन यात्रा से भी लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के प्रति जनता में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button