Breaking News

पीएसएलवी-सी37 प्रक्षेपण- सोनिया गांधी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई

sonia-gandhiनई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी37 और काटोर्सैट उपग्रह के साथ 103 नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। सोनिया गांधी ने अपना संदेश जारी करते हुए कहा, भारतीय वैज्ञानिकों की ये उपलब्धियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

ये वैज्ञानिक अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। एक बार फिर इसरो वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने बुधवार सुबह आंध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है। ये पहला मौका है जब एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गए। इनमें अमेरिका के अलावा इजरायल, हॉलैंड, यूएई, स्विट्जरलैंड और कजाकिस्तान के छोटे आकार के सैटेलाइट शामिल हैं। भारत के सिर्फ तीन सैटेलाइट शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *