Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति का हुआ निधन,पीएम मोदी ने जताया शोक…

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताया है। श्री मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान ट्वीट कर कहा, “ श्री शिराक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। एक सच्चे वैश्विक राजनेता के जाने पर भारत काे दुख है। ”

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत के एक अच्छे दोस्त थे तथा भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनका अहम योगदान था। फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी देश को सम्बोधित करते हुए कहा, “ हमने महान नेता को खो दिया है। हम उनसे उतना ही प्यार करते थे जितना की वो हमारे से करते थे। ”

गौरतलब है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री शिराक अपने सभी परिजनों की मौजूदगी में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे।

श्री शिराक 1995 से 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। उनका पहला कार्यकाल 1995 से 2002 और दूूसरा कार्यकाल 2002 से 2007 तक था। वह मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी राजनेता थे। वह दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने थे। वह फ्रांस के प्रधानमंत्री भी रहे थे। उन्होंने फ्रांस में राष्ट्रपति का

कार्यकाल सात साल से घटाकर पांच साल कर दिया था। वह 18 साल तक पेरिस के मेयर भी रहे। उनके पास प्रशासन का लंबा अनुभव था। कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे रहने के बावजूद उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुना गया।