Breaking News

प्रवीण तोगडिया ने मोदी पर किया वार कहा, हिन्दू जनता नया नायक चुन लेगी

देहरादून, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसे।  तोगडिया ने कहा कि श्री मोदी के दिल में हिंदुत्व नहीं है। अगर होता तो वह राम मंदिर बनाने के लिये उच्चतम न्यायालय की बात नहीं करतेए जबकि वह मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक के लिये संसद में विधेयक लाते हैं और एससी.एसटी एक्ट के लिये विधेयक लाते हैं।

तोगड़िया ने कहा कि  मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जम्मू से धारा 370 हटानेए कश्मीरी पंडितों के वापसी जैसे समृद्वि की विचारधारा को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि श्री अशोक सिंघलए फिर मैंने राम मंदिर का निर्माण कर 100 करोड़ हिंदुस्तानियों के घर राम राज्य की समृद्धि लाने का सपना देखा था। पर आज स्थिति क्या है। श्री मोदी इन्दौर में मस्जिद में जाकर नमाज अता कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि हम आज भी मंदिर नहीं बना पाए तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा। यह सिर्फ राम मंदिर नहींए बल्कि 100 करोड़ हिंदुओं के घरों की सुरक्षा का प्रश्न है। वह बोले. हिंदुओं को बचाना है तो जिहादी विचारधारा को पराजित करना होगा।
ओजस्वी हिन्दू नेता ने कहा कि निम्न वर्ग आज बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिल सकता।

अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दबा है। करीब तीन लाख किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर छह.सात महीने में राम मंदिर निर्माणए सस्ती शिक्षाए किसानों की कर्ज माफीए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर लगाम नहीं लगायी गयी तो हिन्दू जनता नया नायक चुन लेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या तक राम मंदिर निर्माण के लिये निकलने वाली यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी का आह्वान किया।