बसपा सरकार बनी तो गुंडे होंगे जेल में- मायावती

mayawati-6लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी  अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी  के शासनकाल में आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई, सूबे में बसपा की सरकार बनी तो गुंडे जेल में होंगे। मायावती ने आज यहां जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार बनाने में यदि सफल हो जाती है तो कानून का राज होगा और विकास कार्य पटरी पर दौडेंगे।

गुण्डे जेल में होंगे और लड़कियां बेखौफ आ-जा सकेंगी। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी। मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी किये एक अदूरदर्शी फैसला था जिससे देश का गरीब, किसान और मजदूर आज भी बेहाल है।

इस फैसले से जहां गरीबों की रोजी छिन गयी वहीं किसान अपने खेतों की बुआई नहीं कर पाये। राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा ने देश में कालाधन पर अंकुश लगाने की आड में गरीब जनता को लाइन में खडा कर उससे रोजी रोटी छीन ली। आज भी देश की 90 प्रतिशत जनता परेशान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button