भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री प्रधान को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रभारी तथा तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई में होने हैं।

Related Articles

Back to top button