Breaking News

महागठबंधन की तीनों पर्टियां सरकार मे होंगी शामिल

mahagathbandhanm बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में जेडीयू, राजद और कांग्रेस तीनों पार्टियां शामिल होंगी।नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा। महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक, कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे। राष्ट्रीय जनता दल का उप मुख्यमंत्री बनने की भी पूरी संभावना है। महागठबंधन नेता नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ छठ पर्व के बाद लेंगे। जिसके कारण यह उम्मीद की जा रही है कि 20 नवंबर तक नई सरकार अपना कार्यभार संभाल लेगी।
जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 178 सीटें जीत कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा और उसके सहयोगियों को मात्र 58 सीटें मिल पाईं। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में राजद 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जद (यू) को 71 व कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।